जानिए राशिफल नवंबर 14 से 20 नवंबर तक आचार्य Prerna A Jain के साथ।

जानिए राशिफल नवंबर 14 से 20 नवंबर तक आचार्य Prerna A Jain के साथ।

अनन्य सोच। सभी राशियों के लिए आने वाले समय में कई बदलाव होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। 

सभी लोगअपना भविष्य जानने के इच्छुक रहते हैं जिससे आने वाले समय की योजनाएं तय की जा सकें। आपकी राशि के अनुसार आने वाले समय की जानकारी ज्योतिष से मिल सकती है।

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए 14 नवंबर से 20नवंबर का सप्ताह कैसे रहेगा और क्या उपाय आप कर सकते हैं तो जूडे रहे आचार्य Prerna A Jain के साथ। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
7568156789
 (Healer/ Meditation coach Tarot card reader/ Numerologist Vastu consultant/ Astrologer/ Watch analyser)

राशिफल 

मेष राशि (Aries) -
(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

इस सप्ताह मेष राशि वाले जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके घर पर कोई विवाद का जन्म ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। मित्रों पर अधिक भरोसा ना करें, वरना धन हानि हो सकती है। नौकरी के जातकों की कुछ यात्रा हो सकती है। कई जगह आपको बहुत सोच समझकर डिसीजन लेना पड़ेगा। अगर आप किसी से सलाह कर ले तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। विदेशी भूमि से आपको धन लाभ हो सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें कुछ बड़ा नुकसान दिखाई पड़ रहा है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें।इस सप्ताह कोई महिला मित्र से गुप्त मदद मिल सकती है।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल फूल चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि - Taurus
(ई,ई,ए,ओ, वा,वि,वू,वे,वो)

इस सप्ताह आप किसी विवाद में ना पड़े।अहंकार और गुस्सा थोड़ा बढ़ सकता है।अपनी एनर्जी को समझदारी से काम में लें। इस सप्ताह आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको आपके सीनियर को खुश करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।कोई भी ऐसा काम ना करें जिसमें आपको उलझन हो या आप उलझ जाएं। अपने प्यार संबंध में थोड़ी मधुरता लेकर आए।शेयर मार्केट से मुनाफा हो सकता है। कोई भी काम करें, उसको बहुत फोकस के साथ और ध्यान से करें।आपको फायदा मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और दैनिक पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि - Gemini
( क, की,कु,घ,ड़,छ,के,को, है)

इस सप्ताह आपका काम होगा पर थोड़ा उसमें धैर्य रखने की जरूरत है। थोड़ा काम देखते हो सकता है और आपका एक्सपीरियंस व आपने जो जीवन में सीखा है, वह आपको काम आने वाला है।घूमने फिरने में समय खराब हो सकता है। सरकार से जुड़े जातकों को इस सप्ताह फायदा होगा। इस समय विदेश जाने की कोशिश करने वाले जातकों को सफलता हाथ लग सकती है।अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल पर आप अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे।हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान की विधि-विधान से पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क राशि -Cancer
(ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी है। भूमि भवन और अग्नि के काम से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ देने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा रहेगा।कुछ कार्य जो आपने सोच रखे हैं, वह पूरे हो रहे हैं।  हो सकता है कि किसी कारण आप थोड़ी चिंता में आ जाए। आपको ऐसा लगे कि बहुत ज्यादा काम का प्रेशर बढ़ गया है, पर वह आपको अच्छा रिजल्ट देखा।जो आपको बहुत अच्छे दिख रहे हैं, आपके मित्र दिख रहे हैं। हो सकता है कि वही आपके लिए कुछ बुरी योजना बना रहे हो तो उनसे सावधान रहें।

उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग को जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह राशि- Leo
(म,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)

यह सप्ताह आपके लिए सम्मान लेकर आएगा। टीम लीडर बनकर आप अपनी टीम को आगे ले जाएंगे। यह समय आपके काम के सिलसिले में कुछ यात्रा बन सकती है। कुछ उलझन  आपके मन में चल रही है तो उसे किसी से बात करें।और उसे सुलझाने की कोशिश करें। आप अगर नौकरी बदलना चाहते हैं तो फिलहाल उस निर्णय को टाल दें। अपने आप को दुर्लभ ना समझे। आप बहुत कुछ कर सकते हैं। यह ना सोचा कि आप नहीं कर पाएंगे। थोड़ी सी आपको हिम्मत दिखाने की जरूरत है। किसी और से अपने आप को कम ना आके आप के लिए लाभदायक होगा।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।  


कन्या राशि - Virgo 
(टो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। उनके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। यह समय अगर कोर्ट केस चल रहा है तो  उसमें विजय मिलेगी।अपनी वाणी पर थोड़ा सा संयम रखें। ऐसा ना हो कि सिर्फ आपकी वाणी के वजह से कोई काम आपका बिगड़ जाए। थोड़ा आलस  इस सप्ताह आपको महसूस होगा। पर आपको उसे त्यागना होगा। घर में बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा डालें।

तुला राशि - Libra 
(र,री,रू,रो,ता,ति,तू,ते)

तुला राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से खुद को बचाना है। थोड़ा मानसिक कष्ट भी हो सकता है।अपनी वाणी पर थोड़ा सा संयम रखें। हो सकता है कि आपके भाइयों से आपकी अनबन हो। सरकारी पक्ष से जुड़े जातकों को अपने ऑफिस में संयम बनाकर रखने की जरूरत है।इस समय धन आने के योग दिख रहे हैं पर कोई नई जगह पर पैसा नहीं लगाना है। यह समय पैसा लगाने के लिए उचित नहीं है।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की साधना करें और शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उससे आशीर्वाद प्राप्त करें।


वृश्चिक राशि- Scorpio
(तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

इस सप्ताह उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा और समाज में मान सम्मान मिलेगा।धार्मिक कार्यों में रुचि जागृत होगी। गुरु का आशीर्वाद आपको मिलेगा।खुद को किसी काम में बहुत ज्यादा उलझ न जाए , ऐसा ना हो कि आप ही अपने ही कार्यों के कारण परेशानी में आ जाए। थोड़ा अपने मन को संभाल कर रखने की जरूरत है। मन में उलझाने जो चल रही है उस को शांत करें। सॉल्यूशन जरूर मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और मंगलवार के दिन मसूर की दाल दान करें।

धनु राशि - Sagittarius
(ये,यो,भी,भ,भू,धा,फा,ढा़, भे)

इस सप्ताह थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।मानसिक तनाव या अचानक कोई शारीरिक कष्ट आ सकता है। कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह जान ले। उसके बाद उसमें हस्तक्षेप करें। इस सप्ताह हो सकता है कि आपकी कोई छोटी यात्रा हो।यह सप्ताह आपके आसपास जो चल रहा है उसे नजरअंदाज करने चाहिए, जितना आप वहां ध्यान देंगे उतन आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा, तो उन सब को इग्नोर करें और अपने कार्य में ध्यान दें और आगे बढ़ने की कोशिश करें, लाभ होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि -Capricorn
(भो,ज,जी,खी,खू,खे,खो,ग,गि )

इस सप्ताह आपको यात्राओं से लाभ होगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। पत्नी के साथ अच्छे समय बिताएंगे।इस सप्ताह अपने गुप्त शत्रुओं से बचना होगा। थोड़ा आपको अपना आलस्य त्यागना होगा। और है सकता है कि आपके विचार ही आपको परेशान कर दे।तो अपने विचारों में ना उलझे उससे आगे बढ़े। टीम को साथ लेकर काम करें। आपको सफलता मिलेगी।

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करें।

कुंभ राशि - Aquarius
(गु,गे,गो,सा,सी,सु,से,सो,द)

इस सप्ताह आपको कुछ नए लोग मिलेंगे। आपके कार्य में कुछ नई योजनाएं शामिल हो सकती है। बहुत सोच समझ कर उसका डिसीजन लीजिए। जो पूर्व में गलतियां हो गई है। उससे कुछ सीख कर आपको आगे बढ़ना है। वह आपके लिए ज्यादा लाभकारी होगा।विदेश जाने की योजना बनाने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ होगा। निवेश करने की जो सोच रहे हैं उन जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा साबित होगा।मौसम की वजह से थोड़ी तकलीफ हो सकती है। उससे खुद को बचाएं। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शमी पत्र चढ़ाकर उनके मंत्रों रुद्राक्ष की माला से जाप करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को अन्न, वस्त्र आदि का दान करें।

मीन राशि- Pisces
(दी,दू,थ,झ,ञ़,दे,दो,चा,ची)

इस सप्ताह आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।पत्नी और संतान की सुविधा के लिए धन खर्च हो सकता है।आपके रुके हुए काम इस सप्ताह में बन सकते हैं। थोड़ा अपनी सेहत का ध्यान रखें।वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी।किसी महिला सहकर्मी की वजह से आप को बड़ी सफलता मिल सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की उपासना एवं नारायण कवच का पाठ करें।