Ayushmann Khurrana की Mupapa में दिखेंगी Shreya Chaudhry, 19 फरवरी को Release; Alia-Bhansali की Inshallah पर फिर काम शुरू
Ayushmann Khurrana की फिल्म Mupapa में Shreya Chaudhry की एंट्री। फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी। Alia-Bhansali की Inshallah पर भी काम फिर शुरू।
Mupapa में Ayushmann के साथ Shreya Chaudhry
अनन्य सोच । Bandish Bandits के दोनों सीजन और Amazon Prime Video की The Mehta Boys में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली Shreya Chaudhry अब Ayushmann Khurrana के साथ फिल्म Mupapa में दिखाई देंगी। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Ayushmann के साथ यह श्रेया की पहली बड़ी Theatrical Release होगी।
Yash Raj Films और Poshan Pa Pictures का पहला Collaboration
फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और Poshan Pa Pictures ने किया है। यह दोनों बैनरों का पहला Theatrical Collaboration है। श्रेया अपने नैचुरल अभिनय और किरदारों में भावनात्मक गहराई लाने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए Mupapa को उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
YRF Talent से जुड़ीं Shreya
श्रेया को YRF Talent ने Exclusive Management के लिए साइन किया है। वह अब यश राज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट विंग का हिस्सा हैं। इस रोस्टर में रानी मुखर्जी, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, वाणी कपूर, शरवरी और अनीत पड्डा जैसे कलाकार पहले से शामिल हैं।
Inshallah पर फिर शुरू हुआ काम
Alia Bhatt और निर्देशक Sanjay Leela Bhansali एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं। साल 2019 में Salman Khan के साथ Inshallah का ऐलान हुआ था, लेकिन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। अब भंसाली इसकी कहानी और पटकथा में बड़े बदलाव कर रहे हैं। फिलहाल कहानी पर दोबारा काम चल रहा है और कास्टिंग को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, इसलिए फिल्म में कुछ नए चेहरे भी दिख सकते हैं।