State Budget 2026: भजनलाल सरकार का तीसरा बजट कल सुबह : युवाओं, किसानों और विकास पर टिकी निगाहें

Feb 10, 2026 - 22:40
Feb 11, 2026 - 09:20
 0
State Budget 2026: भजनलाल सरकार का तीसरा बजट कल सुबह : युवाओं, किसानों और विकास पर टिकी निगाहें

Ananya soch: Rajasthan Budget

अनन्य सोच। State Budget 2026: Rajasthan Assembly में आज सुबह 11 बजे भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Government) वित्त वर्ष 2026-27 का अपना तीसरा बजट पेश करेगी. (Diya Kumari Budget) उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट भाषण देंगी. यह बजट सरकार के कार्यकाल का सबसे अहम बजट माना जा रहा है. सरकार अब तक संकल्प पत्र के 72 प्रतिशत वादे पूरे कर चुकी है, जबकि युवा रोजगार में 100 प्रतिशत और पर्यटन क्षेत्र में 88 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है. जनता को युवाओं, किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए नई घोषणाओं, राहत और विकास योजनाओं की उम्मीद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस रहने की संभावना है. बजट का आकार 6 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है.