जोधपुर विकास प्राधिकरण में 16 नवीन पदों का सृजन

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Mar 26, 2023 - 15:08
 0

अनन्य सोच, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयोजना शाखा के केडर के सुदृढ़ीकरण हेतु 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी हैं। इन नवीन पदों में वरिष्ठ नगर नियोजक के 2, उप नगर नियोजक के 2, सहायक नगर नियोजक के 6 तथा नगर नियोजन सहायक के 6 पद होंगे। उक्त पद नगर नियोजन विभाग से प्रतिनियुक्ति हेतु सृजित किये जाएंगे तथा इनका वित्तीय भार जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा। निर्णय से प्राधिकरण के कार्यों में तेजी आएगी तथा कार्मिकों के लिए पदोन्नति के समुचित अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।