Jaipur's ladies party: जयपुर की लेडीज पार्टी में इजिप्शियन रंग

Nov 23, 2023 - 19:36
Nov 24, 2023 - 14:27
 0
Jaipur's ladies party: जयपुर की लेडीज पार्टी में इजिप्शियन रंग

Ananya soch: Jaipur's ladies party

अनन्य सोच। Jaipur's ladies party: दीपोत्सव के बाद जब लेडीज एक प्लेटफॉर्म पर आईं तो खुशियों के रंग बिखरने के साथ इजिप्शन थीम सभी को प्रभावित कर गई. लेडीज के ग्रुप ने अपने ड्रेसअप पर खास ध्यान दिया और इंडो-वेस्टर्न के रंग बिखेरे. इस मौके पर शादी सीजन के साथ सभी गेस्ट के लिए सेल्फ एक्सप्लोरेशन जर्नी व खुद को कैसे अपनी बेस्ट दिखा सके के लिए स्पेशल सेशन एंड पार्टी रखी गई. सोनाली खंडेलवाल ने माहौल इजिप्शन व इजिप्शन क्वीन क्लियोपेट्रा की थीम पर रखा. हर मेम्बर को क्लियोपेट्रा की तरह तैयार भी किया गया. पार्टी में गेस्ट को पायल संगतानी ने इजिप्शन स्टाइल का मिडल ईस्टर्न क्विजीन सर्व किया. लेडीज अपने-अपने अंदाज में सजकर आईं और पार्टी को चीयरअप किया.

क्वीन क्लियोपेट्रा की तरह खूबसूरत:
जयपुर की महिलाओं को क्वीन क्लियोपेट्रा की तरह खूबसूरत बनाया तो हर कोई एक-दूसरे की लुक्स की तारीफ करता दिखाई दिया. एफबीएस (FBS) ने सभी महिलाओं को दिवाली डीटॉक्स के लिए सभी के लिए पैंपरिंग का आयोजन किया. तकनीकों से उम्र और काया को अप्सराओं की तरह रखा. 
लेडीज को विशेषज्ञों ने नए तरीकों और तकनीकों से क्लियोपेट्रा के अंदाज में स्किन एनालिसिस, फेसिअल स्किन, बॉडी एनालिसिस, हेयर एनालिसिस, बॉडी को कैसे परफेक्ट व फिट रखा जाए आदि के बारे में बताया.

ब्यूटी सीक्रेट्स पर हुई चर्चा:
पार्टी में लेडीज ने फिटनेस पर भी बात की और ब्यूटी टिप्स लिए. डॉ. रिम्मी शेखावत ने उपस्थित गेस्ट को ब्यूटी सीक्रेट्स समझाए और सिखाए. उन्होंने बताया, कि कैसे क्वीन ने अपने ही खून को अपना सबसे बड़ा उबटन बनाकर अपनी स्किन पर चार चंद लगाए. ये ही वर्तमान में वैम्पायर फेसिअल के नाम मशहूर फेसिअल है. वहीं डॉ. कीर्ति ने बताया, कि बॉडी को फिट रखने लिए वर्कआउट के साथ-साथ नई करेक्शन मशीन से फिट और सुंदर रहना आसान हो गया है.

एफबीएस फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया, कि शादी सीजन से पहले गेस्ट के लिए सेल्फ एक्सप्लोरेशन जर्नी व खुदको बेस्ट दिखाने के लिए स्पेशल सेशन और पार्टी रखी गई. 

ये हुईं प्रमुखता से शामिल:
इस अनूठी पार्टी एंड सेल्फ एक्सप्लोरेशन जर्नी में रश्मि कोटवाला, वैशाली मोदी, डॉ. ऋचा शर्मा, प्राची खंडेलवाल, स्वाति गहलोत, प्रीति सचदेवा, नंदिनी जैसवानी, प्रियंका सिंहल आदि ने अपनी एक नई खूबसूरत पारी की नींव रखी. इस दौरान सभी ने पार्टी को सक्सेज बनाया और डांस व म्यूजिक के साथ एंजॉय भी किया. इस मौके पर उनका ड्रेसअप सबसे स्पेशल रहा, जिसमें सारे रंग देखने को मिले.