Elite Miss Rajasthan Season-13 का पहला Audition संपन्न, 500+ प्रतिभागियों ने दिखाया दम
जयपुर में Elite Miss Rajasthan Season-13 (2026) का पहला Audition संपन्न हुआ। 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जानें पूरी खबर और अगले Audition की जानकारी।
अनन्य सोच । राजस्थान के प्रतिष्ठित Beauty Pageant एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 (2026) का पहला Audition जयपुर के प्रतिष्ठा बैंक्वेट में भव्य रूप से आयोजित हुआ। पूरे प्रदेश से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवतियों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर खासी रौनक रही।
ऑडिशन में डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), पत्रकारिता और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही युवतियां भी शामिल हुईं। सभी प्रतिभागियों में खिताब जीतने को लेकर आत्मविश्वास, प्रतिभा और जबरदस्त जोश नजर आया।
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में Bharat 24 के सीईओ डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और सपनों को साकार करने के लिए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
गणमान्य अतिथि और Models की उपस्थिति
इस अवसर पर शगुन ग्रुप के जे.डी. माहेश्वरी, सफारी ग्रुप के एमडी पवन गोयल, पी.एन. डूडी, गिर्राज जी और ए.जे. मॉडलिंग के अजय नायर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सुपरमॉडल आकांक्षा, तनु, मिताली, वरुणवि, शीना, निशा चौहान और मुस्कान मिश्री भी पहुंचीं। एलीट मिस राजस्थान 2025 की विजेता देबोस्मिता, पारुल, ज्योति, इशमीत, शगुन भारद्वाज, नीलांजना, नैना परमार और सृष्टि सहित 50 से अधिक Elite Models ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्स नेल के सीईओ की ओर से सभी प्रतिभागियों को Gift Hamper दिए गए।
बिना Registration Fee वाला Pageant
एलीट मिस राजस्थान प्रदेश के बड़े Beauty Pageant में गिना जाता है। इसकी खास बात यह है कि प्रतिभागियों से कोई Registration या प्रतियोगिता शुल्क नहीं लिया जाता, जिससे हर प्रतिभावान युवती को समान अवसर मिलता है।
जल्द होगा Second Audition
शो के फाउंडर एवं डायरेक्टर गौरव गौर ने बताया कि प्रतिभागियों की संख्या उम्मीद से कहीं अधिक रही। बढ़ती भागीदारी को देखते हुए जल्द ही जयपुर में एक और Audition आयोजित किया जाएगा, ताकि जो प्रतिभागी इस बार शामिल नहीं हो सकीं, उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।