दीपावली सप्ताह में कर्मचारियों की मांग,  21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सरकार

संभावित अवकाश क्रम 18 अक्टूबर – शनिवार | 19 अक्टूबर – रविवार | 20 अक्टूबर – दीपावली | 21 अक्टूबर – प्रस्तावित अवकाश | 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा | 23 अक्टूबर – भाई दूज | 24 अक्टूबर – कार्य दिवस | 25 अक्टूबर – शनिवार | 26 अक्टूबर – रविवार अगर 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया, तो कर्मचारियों को लगातार 9 दिन की छुट्टी* मिल सकेगी. 

Oct 13, 2025 - 15:39
Oct 15, 2025 - 09:06
 0
दीपावली सप्ताह में कर्मचारियों की मांग,  21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सरकार

Ananya soch: Employees demand that the government declare October 21 as a public holiday during the Diwali week

अनन्य सोच। राज्य के सरकारी कर्मचारियों ने दीपावली और भाई दूज के बीच आने वाले 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है. उनका कहना है कि 18 से 26 अक्टूबर तक कुल नौ दिनों में पहले से ही सात दिन अवकाश हैं और केवल दो दिन (21 व 24 अक्टूबर) कार्य दिवस निर्धारित हैं. यदि इनमें से किसी एक दिन, विशेषकर 21 अक्टूबर, को अवकाश घोषित कर दिया जाए तो कर्मचारियों को लगातार नौ दिन की छुट्टी मिल सकेगी. 

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है. महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार 20 अक्टूबर को दीपावली का पर्व है. दीपावली की रात को घरों में उत्सव मनाने के बाद कर्मचारियों के लिए अगले दिन सुबह कार्यालय पहुंचना कठिन होगा. वहीं, आमजन भी त्योहारों के बीच कार्यालयों का रुख नहीं करते हैं. 

शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र पांडे ने कहा कि वर्ष 2024 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी. उस समय सरकार ने कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया था. इस बार भी सरकार से यही अपेक्षा की जा रही है कि 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर कर्मचारियों को राहत दे. 

संभावित अवकाश क्रम

18 अक्टूबर – शनिवार | 19 अक्टूबर – रविवार | 20 अक्टूबर – दीपावली | 21 अक्टूबर – प्रस्तावित अवकाश | 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा | 23 अक्टूबर – भाई दूज | 24 अक्टूबर – कार्य दिवस | 25 अक्टूबर – शनिवार | 26 अक्टूबर – रविवार

अगर 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया, तो कर्मचारियों को लगातार 9 दिन की छुट्टी* मिल सकेगी.