CPR Training Camp: निशुल्क सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आज

Oct 18, 2023 - 08:09
Oct 19, 2023 - 08:01
 0
Ananya soch: Free CPR Training Camp
अनन्य सोच। Free CPR Training Camp: राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और जैन कम्प्रिहेंसिव रिससिटेशन सेंटर, सीकर मिलकर बुधवार को हाईकोर्ट परिसर में निशुल्क सीपीआर प्रशिक्षण शिविर (Free CPR Training Camp) का आयोजन करेंगे.
कार्यक्रम संयोजक आलोक बाकलीवाल ने बताया कि डॉ. वीके जैन सीपीआर देने के तरीके, इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियां सहित मरीज को कृत्रिम सांस देने की प्रक्रिया को बताएंगे. वहीं बार एसोसिएशन को एईडी मशीन भी भेंट की जाएगी. इस मशीन के जरिए मरीज को ऑटोमेटिक तरीके से सीपीआर दी जा सकती है. कार्यक्रम के संयोजक किंशुक जैन व आरके गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन रिससिटेशन कौंसिल फेडरेशन के डॉ. राजेश दीवान भी संबोधित करेंगे.