राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Mar 29, 2023 - 14:30
Mar 29, 2023 - 14:38
 0

अनन्य सोच जयपुर।  राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान दिवस (30 मार्च) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राजस्थान शूरवीरों और कर्मवीरों की भूमि है। इस माटी के सपूतों ने देश की रक्षा और वैभव के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और विरासत का संरक्षण करते हुए सर्वांगीण विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।शुभकामनाए इसके साथ ही vरामनवमी पर भी vराज्यपाल ने शुभकामनाएं दी।