महिला चित्रकार शिविर में निर्मित कृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
जयपुर
राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 9 से 12 सितम्बर तक पुष्कर में आयोजित महिला चित्रकार शिविर में निर्मित कृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन आज अकादमी कला दीर्घा में हुआ ।
प्रदर्शनी का उद्घाटन बिनाका मालू, अध्यक्ष राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर ने किया जबकि इस अवसर पर अकादमी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण व्यास भी मौजूद थे
राज्य स्तरीय इस चित्रकार शिविर में डॉ. अर्चना, निकहत अंसारी, हिमानी शर्मा, मोनिका सारडा, सोनी महर्षि, ज्योत्सना शुक्ला, शबनम हुसैन, पूनम डिगरीवाल. दीपाली शर्मा, मीनाक्षी गिरधर, निहारिका राठौड, सीमा शर्मा, नम्रता स्वर्णकार, दीपिका माली एवं डॉ. रीटा प्रताप ने भाग लिया था ।
प्रदर्शनी दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रातः 11 बजे से सांय 6 बजे तक दिनांक 23 सितम्बर, 2022 तक दर्शकों के अवलोकनार्थ निःशुल्क खुली रहेगी
Tags:
- Jaipur
- Rajasthan Lalit Kala Akademi
- Amrit Mahotsav
- Pushkar
- Amrit Mahotsav of Independence
- Akademi Art Gallery
- Binaka Malu
- Rajasthan Sangeet Natak Akademi
- Laxman Vyas
- Dr. Archana
- Nikhat Ansari
- Himani Sharma
- Monika Sarda
- Soni Maharishi
- Jyotsna Shukla
- Shabnam Hussain
- Poonam Digriwal
- Deepali Sharma
- Meenakshi Girdhar
- Niharika Rathod
- Seema Sharma
- Namrata Swarnkar
- Deepika Mali
- Dr. Rita Pratap