Summer Flights 2026: जयपुर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू: 29 मार्च से रोज 59 फ्लाइट्स, 26 शहरों से मजबूत कनेक्टिविटी
Ananya soch: Summer Flights 2026
अनन्य सोच। Travel Update India: गर्मियों की शुरुआत के साथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। (Jaipur Flights) जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 29 मार्च 2026 से नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जो 24 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस नए शेड्यूल के तहत यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेंगे।
क्या है नए शेड्यूल की खासियत? (Airport Schedule)
(Domestic Connectivity) एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, समर शेड्यूल में हर सप्ताह कुल 412 फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। यानी रोजाना औसतन 59 फ्लाइट्स जयपुर से उड़ान भरेंगी। इन उड़ानों के जरिए जयपुर की देश के 26 प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी बनी रहेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में अधिक लचीलापन मिलेगा।
क्यों घटाई गई फ्लाइट्स की संख्या?
हालांकि हाल के दिनों में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 65 फ्लाइट्स संचालित हो रही थीं, लेकिन मार्च के बाद पर्यटन सीजन में गिरावट आ जाती है। इसी कारण समर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या में हल्की कमी की गई है। फिर भी यह शेड्यूल पिछले साल की तुलना में 7.5% अधिक फ्लाइट्स के साथ तैयार किया गया है, जो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
नए शेड्यूल के लागू होने से जयपुर से देश के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा पहले से ज्यादा आसान और सुगम हो जाएगी। बिजनेस ट्रैवलर्स से लेकर टूरिस्ट्स तक, सभी के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और समय की बचत सुनिश्चित होगी।