Panchayat Election 2026: जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 928 उम्मीदवार मैदान में, कोई निर्विरोध नहीं

जयपुर जिले में Panchayat Election के दूसरे चरण में 112 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 928 उम्मीदवार मैदान में हैं। 30 अक्टूबर को मतदान और 31 अक्टूबर को उपसरपंच चुनाव होगा।

Oct 30, 2026 - 08:49
Oct 30, 2026 - 08:55
 0
Panchayat Election 2026: जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 928 उम्मीदवार मैदान में, कोई निर्विरोध नहीं

अनन्य सोच । जयपुर जिले में Panchayat Election के द्वितीय चरण की तस्वीर साफ हो गई है। जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम वापसी के बाद 928 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। खास बात यह है कि किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है।

नामांकन और नाम वापसी के आंकड़े

सरपंच पद के लिए कुल 1,279 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 1,273 Valid Nomination पाए गए। इसके बाद 345 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने यह जानकारी दी।

पंचायत समिति-वार Candidates की स्थिति

पंचायत समिति-वार स्थिति इस प्रकार है:

अमरसर: 22 ग्राम पंचायतों में 167 अभ्यर्थी

आमेर: 25 ग्राम पंचायतों में 209 अभ्यर्थी

जालसू: 25 ग्राम पंचायतों में 210 अभ्यर्थी

रामपुरा डाबड़ी: 21 ग्राम पंचायतों में 187 अभ्यर्थी

शाहपुरा: 19 ग्राम पंचायतों में 155 अभ्यर्थी

नामांकन से नाम वापसी तक

अमरसर में 252 नामांकन दाखिल हुए, 250 वैध रहे और 83 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। आमेर में 298 नामांकन दाखिल हुए, 295 वैध पाए गए और 86 ने नाम वापस लिए। जालसू में 279 नामांकन दाखिल हुए और सभी वैध रहे, जबकि 69 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। रामपुरा डाबड़ी में 238 नामांकन दाखिल हुए और 50 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। शाहपुरा में 212 नामांकन दाखिल हुए, सभी वैध रहे और 57 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए।

30 अक्टूबर को Voting, 31 को उपसरपंच चुनाव

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार, 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन, 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। सभी 112 ग्राम पंचायतों में अब सरपंच पद के लिए आमने-सामने की चुनावी जंग तय है।