जियोफोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: ‘BOB World Lite’ एप से अब आसान बैंकिंग

जियो और बैंक ऑफ बड़ौदा की साझेदारी से डिजिटल बैंकिंग को मिलेगा नया विस्तार

Apr 13, 2026 - 17:58
Apr 14, 2026 - 08:24
 0

अनन्य सोच। डिजिटल सेवाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस जियो ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर ‘BOB World Lite’ मोबाइल बैंकिंग एप लॉन्च किया है। यह एप खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिससे अब बिना स्मार्टफोन के भी लोग आसानी से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

जियोफोन पर अब यूपीआई, पैसे ट्रांसफर और बिल पेमेंट आसान

यह एप जियोफोन प्राइमा 4G डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर्स यूपीआई भुगतान, पैसे भेजने, बिल भुगतान और अन्य रोजमर्रा की बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपयोग कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह एप कम इंटरनेट स्पीड और कीपैड फोन पर भी स्मूथ तरीके से काम करता है।

आसान एक्सेस: पहले से इंस्टॉल और जियोस्टोर पर उपलब्ध

‘BOB World Lite’ एप जियोफोन प्राइमा 4G में पहले से इंस्टॉल मिलेगा, जिससे यूजर्स सीधे होम स्क्रीन से इसे एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, मौजूदा जियोफोन यूजर्स इसे ‘जियोस्टोर’ से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप सिर्फ बैंक ऑफ बड़ौदा ही नहीं, बल्कि अन्य बैंकों के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है, जहां वे सरल प्रक्रिया से खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।गांव और छोटे शहरों पर खास फोकस

रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सस्ती और आसान डिजिटल सेवाएं देश के हर नागरिक तक पहुंचाना है। यह पहल खास तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देगी, जहां स्मार्टफोन की पहुंच अभी सीमित है।

डिजिटल इंडिया की ओर मजबूत कदम

जियो के मजबूत डिजिटल नेटवर्क और बैंक ऑफ बड़ौदा के बड़े ग्राहक आधार के साथ यह साझेदारी देश में डिजिटल बैंकिंग को नई दिशा देगी। इससे लाखों यूजर्स को सुरक्षित, तेज और सरल बैंकिंग सुविधा मिलेगी और डिजिटल इंडिया मिशन को भी मजबूती मिलेगी।