Jodhpur Airport का नया Terminal हुआ Live: पहली Flight के साथ Marwar ने भरी विकास की नई उड़ान

Jodhpur Airport New Terminal से नियमित Flight Operations की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने पहले यात्री को टिकट और Welcome Kit देकर रवाना किया। राजस्थानी संस्कृति, लोक संगीत और विश्वस्तरीय सुविधाओं के बीच शुरू हुआ यह सफर अब Marwar की Connectivity, Tourism और Economic Growth को नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है।

Jul 13, 2026 - 10:43
Jul 13, 2026 - 10:44
 0
Jodhpur Airport का नया Terminal हुआ Live: पहली Flight के साथ Marwar ने भरी विकास की नई उड़ान

अनन्य सोच । प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा 4 जुलाई को राष्ट्र को समर्पित किए गए Jodhpur Airport New Terminal से रविवार को नियमित विमान सेवाओं का शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन एयरपोर्ट पर उत्साह, गौरव और पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने पहली उड़ान के यात्री Chandraveer Singh को टिकट और Welcome Kit भेंट कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

नए Terminal Building पर आने वाले यात्रियों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। Langa-Manganiyar Folk Artists की मधुर प्रस्तुतियों, बैंड-बाजे और पुष्पगुच्छ के साथ यात्रियों का अभिनंदन हुआ। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने यात्रियों के साथ केक काटकर खुशी साझा की।

मीडिया से बातचीत में Gajendra Singh Shekhawat ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से Jodhpur Airport Modernization का सपना साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कई चुनौतियों के बावजूद आज नया टर्मिनल पूरी तरह संचालित हो चुका है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के समय किया गया वादा निभाते हुए 12 जुलाई से नियमित Flight Operations शुरू कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 की तुलना में आज Jodhpur Airport पर यात्रियों की संख्या और विमान संचालन लगभग 10 गुना बढ़ चुका है। अब जोधपुर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों से Air Connectivity प्राप्त कर चुका है और Winter Tourism Season में यह नेटवर्क और अधिक मजबूत हो जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि Civil Aviation, Rail Infrastructure और Road Connectivity में हुए तेज विकास ने जोधपुर को नई पहचान दी है। Four-Lane Roads, Elevated Road, Bypass Projects और आधुनिक रेलवे सुविधाओं के साथ अब नया Airport Terminal भी शहर की विकास यात्रा का मजबूत प्रतीक बन गया है। आने वाले समय में यह टर्मिनल न केवल यात्रियों को World-Class Facilities देगा, बल्कि Tourism, Business और Investment को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।