Public Arts Trust of India: पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया द्वारा जोधपुर आर्ट्स वीक का 15 अक्टूबर से आयोजन हुआ 

जोधपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम जोधपुर के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम जयपुर के आर्टिस्ट उज्ज्वल अग्रवाल ने जोधपुर के क्लॉक टॉवर पर प्रदर्शित किया आर्ट इंस्टॉलेशन

Oct 15, 2024 - 22:09
Oct 16, 2024 - 21:59
 0
Public Arts Trust of India: पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया द्वारा जोधपुर आर्ट्स वीक का 15 अक्टूबर से आयोजन हुआ 

Ananya soch: Public Arts Trust of India

अनन्य सोच। Public Arts Trust of India: शहर की चकाचौंध और भीड़-भाड़ के बीच रंगों और रेखाओं से सजे कैनवास ने ब्लूसिटी जोधपुर की रंगत में चार चांद लगा दिए. मौका था पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (पीएटीआई) की ओर से जोधपुर आर्ट्स वीक: स्पेशल प्रोजेक्ट्स एडिशन 2024 के भव्य आयोजन का. जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए), नगर निगम जोधपुर, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जोधपुर के सहयोग से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में ब्रिटिश काउन्सिल, डाटा आर्ट, फ्रोजन म्यूज़िक, लोएवे फाउंडेशन, जयपुर रग्स एकजुट होकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयार है. जोधपुर के ऐतिहासिक वॉल सिटी में स्थित तुरजी का झालरा, घंटा घर जैसी पर्यटक स्थलों पर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया. जहां 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार शाम को श्री समर स्कूल में हुआ. कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर जेडीए कमिश्नर उत्साह चौधरी, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर शुभामंगला, प्रेस्टीज ग्रुप के एमडी रिज़वान रज़ाक़ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फ़ैज़ रिज़वान उपस्थित रहे. 

रंगों की दुनिया से सरोबार हुए जोधपुर 

पीएटीआई की कला उद्यमी सना रिज़वान द्वारा ब्लूसिटी जोधपुर की धरोहर, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला देखने को मिली. जहां शाम को समर स्कूल में पेंटिंग एग्जीबिशन और इंस्टालेशन की प्रदर्शनी शुरू की गई. पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया और लैंड क्रिएटिव आर्ट्स एजुकेशन प्रोग्राम की ओर से आर्टिस्ट कृति सूद की कलाकृतियां शोकेस हुई। साथ ही आर्टिस्ट एरेज़ नवी पाना ने थीम इनसाइड आउट पर अपनी आर्ट प्रदर्शित की. वहीं आर्टिस्ट किरण कुमार ने थीम प्लूरिफोर्म पोलीनोमियल्स, डेबोरा फिशर ने थीम द व्हिस्परर्स व मैना देवी ने थीम मनचाहा पर अपनी कलाकृतियों को शोकेस किया. इसी के बाद जोधपुर की धरोहर तूरजी का झालरा में रंगो और कला का समावेश देखने को मिला जहां अंतर्राष्ट्रीय आर्टिस्ट लीज़ वेस्ट द्वारा टायर्ड रिफ्लेक्शंस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के पहले दिन का समापन घंटा घर पर जयपुर के आर्टिस्ट आर्टिस्ट उज्जवल अग्रवाल द्वारा आर्ट इंस्टालेशन टाइमलाइन्स के साथ हुआ. टाइमलाइंस ध्वनि और समय के दृश्यात्मक प्रतिनिधित्व को जोड़ते हुए बनाया है, यह कलात्मक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक अन्वेषण का यह मिश्रण हमारे समय के साथ संबंध और इसके दैनिक अनुभवों पर प्रभाव पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है. 

कार्यक्रम में शहर के बच्चें भी सीखेंगे आर्ट के गुर 

हफ्ते भर चलते वाले इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य प्रसिद्ध कलाकारों जैसे लिज़ वेस्ट, हितेन पटेल, रोजालिंडन शाशीबी, वुड और हैरिसन, डेबोरा फिशर, एरेज़ नेवी पाना और पेट्रा कोर्टराइट की प्रदर्शनियों और साइट-विशिष्ट कलाकृतियों का एक जीवंत मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल मंडी, छगनराज चोपासनी वाला गवर्नमेंट स्कूल, कोतवाली स्कूल, महात्मा गांधी हुएसन मंडी गर्ल्स स्कूल, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स भी खास रूप से इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है. इस सात दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन कला और संस्कृति के विभिन्न विषयों पर चर्चाएं, सेमिनार, एग्जीबिशन और रंगा-रंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा. कार्यक्रम के पहले दिन शहर के आर्ट लवर्स और विदेशी पर्यटकों ने शहर में जगमग चांदनी के बीच नायब आर्ट का अनुभव लिया.