शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस समारोह मनाया

देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वाली का किया गया आयोजन

Mar 24, 2023 - 13:00
 0

अनन्य सोच, जयपुर। शहीद दिवस के अवसर पर भगतसिंह चौराहे पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, शहर विधायक संजय शर्मा, जिला बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित प्रबुद्ध व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री जूली ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका बलिदान भारत के इतिहास में निर्णायक और अविस्मरणीय है। हमारी युवा पीढी को इन शहीदों से प्रेरणा लेकर देश भक्ति के सच्चे अर्थ को समझने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक श्री प्रमोद मलिक ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा अन्य वक्ताओं ने भी भगत सिंह के जीवन से जुड़े विचार प्रकट किए।