नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला सशक्तिकरण का नया युग, देश की दिशा बदलने वाला ऐतिहासिक कदम — नीता बूचरा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला सशक्तिकरण का नया युग, देश की दिशा बदलने वाला ऐतिहासिक कदम — नीता बूचरा

अनन्य सोच। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत बताते हुए फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की संस्थापक Neeta Boochra ने कहा कि यह अधिनियम न केवल महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देगा, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। वे जय क्लब में द अर्थ एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। यह केवल राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक सशक्तिकरण का आधार बनेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय “महिला विकास” से आगे बढ़कर “महिला नेतृत्व वाले विकास” का है।

द अर्थ एसोसिएशन की अध्यक्ष Dr. Hemlata Sharma ने कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। लंबे समय से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब यह कानून साकार रूप दे रहा है। इससे महिलाओं की आवाज नीति निर्माण में प्रभावी रूप से सामने आएगी और उनकी भूमिका देश के विकास में और मजबूत होगी।

वहीं Dr. Sheela Agrawal ने कहा कि इस अधिनियम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समावेशी एवं सशक्त वातावरण तैयार होगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इस अधिनियम के सफल क्रियान्वयन की कामना करते हुए समाज के सभी वर्गों से इसे समर्थन देने का आह्वान किया।

द अर्थ एसोसिएशन एक सक्रिय सामाजिक संस्था है, जो पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास और युवाओं के कौशल निर्माण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्था से जुड़े हजारों युवा स्वयंसेवक विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।