‘AI से बदलेगा Governance का भविष्य’: Jaipur बनेगा Digital India का केंद्र, 29वां National e-Governance Conference 1-2 जुलाई को

Digital Governance, Artificial Intelligence और Data-Driven Administration के भविष्य पर मंथन के लिए देशभर के नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी जुलाई में Jaipur में जुटेंगे। Rajasthan International Centre (RIC) में आयोजित होने वाला 29वां National e-Governance Conference (NCeG) न केवल डिजिटल प्रशासन की नई दिशा तय करेगा, बल्कि ‘Viksit Bharat 2047’ के विजन को भी गति देगा।

Jun 15, 2026 - 18:58
Jun 15, 2026 - 22:58
 0
‘AI से बदलेगा Governance का भविष्य’: Jaipur बनेगा Digital India का केंद्र, 29वां National e-Governance Conference 1-2 जुलाई को

अनन्य सोच। राजस्थान की राजधानी Jaipur एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। 29वां National e-Governance Conference (NCeG) आगामी 1 और 2 जुलाई को Rajasthan International Centre (RIC) में आयोजित होगा। यह सम्मेलन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा Rajasthan Government के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 19 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आमंत्रण प्रक्रिया, आउटरीच गतिविधियों, कर्टेन रेजर फिल्म और राजस्थान के e-Governance Innovations के प्रभावी प्रदर्शन पर विशेष जोर दिया। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय e-Governance Awards 2026 प्रदान करेंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन की थीम ‘Viksit Bharat 2047: AI Enabled, Data Driven and Secure Digital Governance’ रखी गई है। इस दौरान छह पूर्ण सत्र और छह विशेष विचार-विमर्श सत्र आयोजित होंगे, जिनमें देश-विदेश के वरिष्ठ प्रशासक, शिक्षाविद्, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और पुरस्कार विजेता अपने अनुभव साझा करेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य Digital Governance, Public Service Delivery, Artificial Intelligence, Cyber Security और Data Analytics जैसे विषयों पर सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है। साथ ही यह मंच राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि Jaipur में होने वाला यह सम्मेलन भारत की डिजिटल शासन व्यवस्था के अगले चरण की रूपरेखा तय करने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित हो सकता है।