Elite Miss Rajasthan nisha chauhan: निशा चौहान के सिर सजा एलिट मिस राजस्थान- 2024 का ताज

Oct 27, 2024 - 22:14
Oct 31, 2024 - 07:07
 0
Elite Miss Rajasthan nisha chauhan: निशा चौहान के सिर सजा एलिट मिस राजस्थान- 2024 का ताज

Ananya soch: Elite Miss Rajasthan nisha chauhan

अनन्य सोच। Elite Miss Rajasthan nisha chauhan: दीवाली की जगमगाहट के बीच शहर में राजस्थान के विभिन्न कोनों से आई मॉडल ने अपना बेस्ट परफॉर्म दिया। इस दौरान रैंप वॉक के साथ उनकी हाजिर जवाबी जज को प्रभावित कर गई.

मौका था Elite Miss Rajasthan 2024 सीजन 11 के ग्रैंड फिनाले का, जो मानसरोवर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया. Founder director गौरव गॉड ने बताया कि फाइनल में 29 फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें निशा चौहान (Elite Miss Rajasthan nisha chauhan) ने जीत हासिल करते हुए ताज अपने नाम किया. वहीं एंजल सेन फर्स्ट रनर अप रही. फाइनल ग्रैंड ओपनिंग के साथ शुरू हुआ. इसके बाद कई राउंड आयोजित किए गए, जिसमें रैंप वॉक खास रहा. इस दौरान विभिन्न डिजाइनर के लेटेस्ट कलेक्शन पहन कर मॉडल ने वॉक करी और जज के सवालों के जवाब दिए.

- ये रहे जज की भूमिका में

शो में आकांशा भल्ला, तनु चौधरी, पीहू चौधरी, शीना पाराशर सहित अन्य ने जजेज की भूमिका निभाई.