Jain Social Group Gold : जैन सोशल ग्रुप गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Jun 17, 2024 - 21:55
Jun 18, 2024 - 20:32
 0
Jain Social Group Gold : जैन सोशल ग्रुप गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Ananya soch: kJain Social Group Gold 

अनन्य सोच। Jain Social Group Gold: JSG गोल्ड की नवीन टीम के नए सत्र का पहला कार्यक्रम शपथ ग्रहण समारोह एवं म्यूजिकल नाइट मालवीय नगर स्थित होटल हयात में आयोजित हुआ. 

समारोह में  रोचक गेम्स, म्यूजिकल डांस सहित मनोरंजन कार्यक्रम हुए. निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र पाटनी और संस्थापक अध्यक्ष राकेश गोधा ने बताया कि कार्यक्रम में मेल, फीमेल और बच्चों के गेम्स में सभी ने पूरी ऊर्जा और उमंग से सहभागिता निभाई. सेलिब्रिटी प्रेजेंटर रतिका और मितेंद्र जैन ने ने सहभागिता निभाई.

एंकर की भूमिका शिखा जैन ने निभाई. राकेश गोधा, रिया जैन, योगेश गोधा के मधुर गीत सभी को खूब भाए. शपथ विधि अधिकारी महेंद्र सिंघवी ने पहले अध्यक्ष राजकुमार बेद को शपथ दिलाई. सचिव मनीष आरती चांदवाड़, संस्थापक अध्यक्ष राकेश नीलू गोधा, सुरेंद्र रूपल पाटनी, उपाध्यक्ष विनीत चांदवाड़, सयुक्त सचिव रोहित जैन, कोषाध्यक्ष भरत प्रतिभा जैन और कार्यकरिणी सदस्य में अभिषेक रीतू गोधा, डॉ गौरव दीपशिखा जैन, अक्षत रुचि पाटनी, वाणी प्रकाश शीला पाटनी, मितेंद्र रतिका जैन, निर्मल जीतेश लुहाड़िया को गरिमामय और भव्यता के साथ पद की शपथ दिलाई. सयुक्त सचिव रोहित जैन के अनुसार सभी को माला और दुप्पटे पहनाए गए.

इस अवसर पर फादर्स डे को सेलिब्रेट किया गया. सभी फादर्स ने एक साथ डांस किया. हाऊजी के पुरस्कार सुरेंद्र रूपल पाटनी द्वारा प्रायोजित किए गए. अंत में संस्थापक अध्यक्ष और सूत्रधार राकेश गोधा और सचिव मनीष जैन ने आभार प्रकट किया.