Poets conference: चंद्रकुमार सुकुमार की स्मृति में कवि सम्मेलन 

नवल पांडे।

Aug 16, 2024 - 11:43
Aug 17, 2024 - 16:01
 0
Poets conference: चंद्रकुमार सुकुमार की स्मृति में कवि सम्मेलन 

Ananya soch: Poets conference
अनन्य सोच। Poets conference: गीतों के राजकुमार  सुप्रसिद्ध गीतकार स्वर्गीय चंद्रकुमार सुकुमार की स्मृति में गुलमोहर साहित्यिक एवम् सांस्कृतिक संस्थान द्वारा शनिवार को चेंबर भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष के एल जैन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जी बी चतुर्वेदी , डॉ के के पाठक, हेल्पलाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ आई बी ख़ान, जी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मुकेश शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह , व्यवसायी व सम्माजसेवी योगेश मिश्रा व सी एम कुमावत के सान्निध्य में आयोजित सम्मान समारोह में कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी आकर्षण तिवाड़ी का अभिनंदन किया जायेगा. 
संस्थान के प्रचार सचिव नवल पांडेय ने बताया कि कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायर अफ़ज़ल मंगलोरी, कानपुर के वरिष्ठ कवि व शायर अंसार कंबरी, मुरली परिहार , शिवशरण बंधु, जयपुर के वरिष्ठ कवि विनय शर्मा, प्रवीण कुमार मस्त, योगिता शर्मा, शंकर शिखर और सुप्रसिद्ध गीतकार बनज कुमार बनज अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे.