जयपुर में National Saras Mela 2026-27: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल से की मुलाकात

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल से मुलाकात कर जयपुर में 25 दिसंबर से प्रस्तावित National Saras Mela 2026-27 और VB-G RAM G की प्रगति पर चर्चा की।

Nov 2, 2026 - 18:48
Nov 2, 2026 - 18:49
 0
जयपुर में National Saras Mela 2026-27: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल से की मुलाकात

अनन्य सोच । ग्रामीण महिलाओं के Economic Empowerment और आजीविका के अवसर बढ़ाने के प्रयासों के क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री रोहित कंसल से मुलाकात की। बैठक में जयपुर में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित National Saras Mela और VB-G RAM G की प्रगति पर चर्चा हुई।

18 दिन चलेगा National Saras Mela 2026-27

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला 2026-27 का आयोजन 25 दिसंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक जयपुर में प्रस्तावित है। 18 दिवसीय यह मेला जवाहर कला केंद्र के दक्षिणी परिसर, शिल्पग्राम और इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान परिसर में आयोजित करने की तैयारी है। मेले के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है।

750 से 800 स्टॉल, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के Self Help Groups (SHG) की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए लगभग 750 से 800 स्टॉल प्रस्तावित हैं। इसके अलावा खानपान के करीब 50 स्टॉल, हस्तशिल्प निर्माण का सजीव प्रदर्शन, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

ग्रामीण महिला उद्यमिता को मिलेगा बाजार

आयोजन का उद्देश्य Rural Women Entrepreneurship को प्रोत्साहन देना, पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कलाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा महिला उद्यमियों के लिए स्थायी Market Linkage विकसित करना है। इसके लिए मेले के दौरान क्रेता-विक्रेता सम्मेलन भी प्रस्तावित हैं। राजसखी ब्रांड के जरिए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को Digital Market से जोड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

VB-G RAM G की प्रगति पर भी मंथन

बैठक में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), यानी VB-G RAM G की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया।