राजस्थान गैस ने दी सीएनजी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत , पूरी जानकारी के लिए लिंक पर करे क्लिक
राजस्थान गैस ने दी सीएनजी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. सीएनजी दरों में 2.12 रु. प्रति किलोग्राम की कमी कर दी है. आरएसजीएल ने सीएनजी, डीपीएनजी, सीपीएनजी, आईपीएनजी सहित सभी गैसों के दाम कम किए. कोटा में आरएसजीएल के सीएनजी स्टेशनों पर अब 91 रु. 09 पैसे प्रति किलोग्राम सीएनजी. ये नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी.
Ananya soch: Rajasthan Gas news
अनन्य सोच। Rajasthan Gas news: राज्य सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) सहित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली डीपीएनजी, सीपीएनजी, आईपीएनजी प्राकृतिक गैस की दरों में कमी कर सभी वर्ग (आल सेगमेंट) के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आमनागरिकों को सीएनजी गैस 2 रु. 12 पैसे प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी। नई दरें गुरुवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगी.