देश में 67%, लेकिन राजस्थान ने मार ली 100% की छलांग, टीबी के खिलाफ जंग में बना नंबर वन

Sep 22, 2026 - 15:52
Sep 22, 2026 - 20:04
 0
देश में 67%, लेकिन राजस्थान ने मार ली 100% की छलांग, टीबी के खिलाफ जंग में बना नंबर वन

अनन्य सोच । टीबी को जड़ से खत्म करने की मुहिम में राजस्थान ने पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है। हजारों युवाओं की भागीदारी से सजी यह टीम अब गांव-गांव तक पहुंचाएगी जागरूकता का संदेश।

पूरे प्रदेश में तैयार हुईं टीबी मुक्त भारत की टीमें

राजस्थान ने TB Free India Campaign की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के सभी 361 Blocks में TB Free India Teams का गठन पूरा कर लिया गया है, जिससे राजस्थान ने इस लक्ष्य में पूरे 100 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है। उनके मुताबिक टीबी को खत्म करने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास काफी नहीं, बल्कि आम जनता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।

युवाओं की फौज बनेगी जागरूकता की सबसे बड़ी ताकत

इस पूरे अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 1,805 My Bharat Volunteers और 1,805 NCC Cadets को शामिल किया गया है। ये सभी युवा अपने-अपने इलाकों में लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और सही इलाज को लेकर जागरूक करने का काम करेंगे। गायत्री राठौड़ ने कहा कि टीबी का समय पर पता चलना और पूरा इलाज होना बीमारी से निपटने की सबसे बड़ी कुंजी है, और इसमें युवाओं की भूमिका बेहद अहम साबित होगी।

राष्ट्रीय औसत से कहीं आगे निकला राजस्थान

21 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे देश में 7,026 Blocks में से अब तक सिर्फ 4,686 Teams का ही गठन हो सका है, जिससे National Level पर Team Formation का आंकड़ा 67 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है। इसके उलट राजस्थान ने अपने सभी 361 ब्लॉकों में टीमें बनाकर पूरे 100 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जो प्रदेश को इस मामले में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर देता है।

ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

गायत्री राठौड़ ने कहा कि TB-Free Rajasthan के लक्ष्य को हकीकत में बदलने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को मिलकर आगे आना होगा। उनके मुताबिक युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी के प्रति जागरूकता का संदेश अब गांव और ब्लॉक स्तर तक कहीं ज्यादा मजबूती के साथ पहुंचाया जा सकेगा, जिससे आने वाले समय में इस बीमारी पर काबू पाना और आसान हो जाएगा।