रणथंभौर में गूंजेगी 6 महान बाघों की अमर गाथा, बॉलीवुड एक्टर से लेकर टॉप वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स तक जुटेंगे एक मंच पर

26 से 28 जून तक होने वाले 5th Royal Ranthambore International Tiger Week में 11 कैटेगरी में मिलेंगे Conservation Awards, जानिए इस बार क्या होगा खास

Jun 20, 2026 - 22:37
Jun 20, 2026 - 22:38
 0
रणथंभौर में गूंजेगी 6 महान बाघों की अमर गाथा, बॉलीवुड एक्टर से लेकर टॉप वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स तक जुटेंगे एक मंच पर

अनन्य सोच। अगर आप बाघों की दुनिया और उनकी रोमांचक विरासत में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। देश के सबसे प्रतिष्ठित वाइल्डलाइफ प्लेटफॉर्म्स में शुमार "Royal Ranthambore International Tiger Week (ITW)" का 5वां संस्करण 26 से 28 जून तक रणथंभौर में होने जा रहा है। इस बार की थीम है "Conserve India's Finest Tigers" और खास आकर्षण रहेगा भारत के छह महान बाघों की अमर कहानियों पर आधारित एक विशेष सत्र, जिसने लाखों लोगों को वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

आमाघाटी वाइल्डलाइफ रिज़ॉर्ट और कैसल झूमर बावड़ी में आयोजित इस तीन दिवसीय इवेंट में सिर्फ चर्चाएं ही नहीं होंगी, बल्कि Wildlife Photography, Conservation Stories और रणथंभौर के अद्भुत प्राकृतिक माहौल का भी अनुभव मिलेगा। इस आयोजन में मशहूर Wildlife Conservationist डॉ. लतिका नाथ, प्रकृतिविद् विजय सिंह मीणा, एक्टर-राइटर-प्रोड्यूसर राहुल सिंह और Wildlife SOS के CEO कार्तिक सत्यनारायण जैसी बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। चर्चा का केंद्र रहेगा Tiger Conservation, Wildlife Corridors, Responsible Tourism और Human-Wildlife Coexistence जैसे ज्वलंत मुद्दे।

सबसे रोमांचक हिस्सा होगा Conservation Awards Ceremony, जहां 11 अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान दिए जाएंगे - जिनमें Tiger Reserve of the Year, Chief Minister of the Year (Wildlife Leadership), Wildlife Photographer/Film of the Year और Journalist of the Year जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स शामिल हैं। इन पुरस्कारों का चयन पंजाब के पूर्व राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर की अध्यक्षता वाली जूरी करेगी।

इसके अलावा इस इवेंट में National Wildlife Photography Competition और Tiger Conservation Painting Competition भी आयोजित होगी, जिससे आम लोग भी संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ सकेंगे। वन विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए एक खास कल्याणकारी पहल भी शुरू की जाएगी। यह आयोजन सिर्फ एक कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि भारत की टाइगर कंजर्वेशन यात्रा का एक भव्य उत्सव साबित होने वाला है।