RelianceInvestmentGujarat: गुजरात में रिलायंस का निवेश दोगुना: अगले पाँच साल में ₹7 लाख करोड़ लगाएगा समूह – मुकेश अंबानी

राजकोट में प्रधानमंत्री ने किया ट्रेड एग्ज़िबिशन का उद्घाटन, जामनगर बनेगा क्लीन एनर्जी और एआई का ग्लोबल हब

Jan 11, 2026 - 18:24
Jan 12, 2026 - 17:43
 0
RelianceInvestmentGujarat: गुजरात में रिलायंस का निवेश दोगुना: अगले पाँच साल में ₹7 लाख करोड़ लगाएगा समूह – मुकेश अंबानी

Ananya soch: RelianceInvestmentGujarat

अनन्य सोच। MukeshAmbaniNews: वाइब्रेंट गुजरात (VibrantGujarat2026) रीजनल कॉन्फ्रेंस के अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुजरात के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली ऐतिहासिक निवेश घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजकोट में ट्रेड एग्ज़िबिशन के उद्घाटन के दौरान अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने पिछले पाँच वर्षों में गुजरात में ₹3.5 लाख करोड़ का निवेश किया है, जिसे अगले पाँच वर्षों में दोगुना कर ₹7 लाख करोड़ किया जाएगा. 

मुकेश अंबानी ने कहा कि (GujaratIndustrialGrowth) रिलायंस पहले ही गुजरात का सबसे बड़ा निवेशक है और यह नया निवेश राज्य में बड़े पैमाने पर रोज़गार, आजीविका और समृद्धि के नए अवसर पैदा करेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहा है और गुजरात इस विकास यात्रा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है. 

अंबानी ने बताया कि (JamnagarCleanEnergyHub) जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है. इसमें सोलर एनर्जी, एडवांस एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन फर्टिलाइज़र, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल और मैरीटाइम फ्यूल शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि जामनगर, जो कभी भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोकार्बन निर्यातक था, अब ग्रीन एनर्जी और ग्रीन मटीरियल्स का वैश्विक निर्यात हब बनेगा. 

इसके साथ ही जामनगर में भारत का सबसे बड़ा एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। जियो प्लेटफॉर्म के माध्यम से “हर भारतीय के लिए किफायती एआई” के लक्ष्य को साकार किया जाएगा, ताकि लोग अपनी भाषा और अपने डिवाइस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवाओं का उपयोग कर सकें। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति को नई गति मिलेगी. 

मुकेश अंबानी ने कच्छ को वैश्विक क्लीन एनर्जी हब बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि यहां मल्टी-गीगावॉट सोलर प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है, जो एडवांस स्टोरेज और आधुनिक ग्रिड सिस्टम के माध्यम से 24×7 स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराएगा. 

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री के 2036 ओलंपिक को भारत लाने के विज़न को साकार करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन गुजरात सरकार के साथ साझेदारी करेगा. इसके तहत अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित वीर सावरकर मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन किया जाएगा. साथ ही, मुकेश अंबानी ने जामनगर में विश्वस्तरीय अस्पताल और स्कूल के विस्तार की भी घोषणा की, जिससे सामाजिक विकास को भी नई मजबूती मिलेगी.