RIICO Direct Allotment 2025: रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना में निवेशकों की रिकॉर्ड भागीदारी, आठवें चरण में 230 भूखण्डों पर 380 आवेदन

RIICO Direct Allotment 2025: रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना में निवेशकों की रिकॉर्ड भागीदारी, आठवें चरण में 230 भूखण्डों पर 380 आवेदन

Ananya soch: RIICO Direct Allotment 2025

अनन्य सोच। Rajasthan Industrial Policy: प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम द्वारा संचालित प्रत्यक्ष आवंटन योजना 2025 को निवेशकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है. मार्च 2025 से शुरू हुई इस योजना के आठ चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं.

(Rajasthan Investment News) आठवें चरण में 230 औद्योगिक भूखण्डों के लिए 380 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो राज्य की औद्योगिक नीतियों में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. इन भूखण्डों के ऑफर लेटर जारी किए जा रहे हैं, जिससे लगभग 343 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा. साथ ही करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 20000 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावना है.

(Industrial Plot Scheme) अब तक 1548 भूखण्डों के लिए 2300 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पूर्व के सात चरणों में 1230 निवेशकों को आवंटन अथवा ऑफर लेटर जारी किए गए, जिनमें लगभग 1985 करोड़ रुपये मूल्य की 320 हेक्टेयर भूमि शामिल है.

योजना में लॉजिस्टिक भूखण्ड भी सम्मिलित किए गए हैं तथा अनुसूचित जाति जनजाति, महिला, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांगजन वर्ग के लिए आरक्षण प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं. (Rising Rajasthan Summit) योजना की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ाई गई है.