Stakewalk Miss & Mrs India International 2026: सोनाली राठौर और डॉ. सुमन कुमावत बनीं विजेता
Stakewalk Miss & Mrs India International 2026 का Grand Finale जयपुर में हुआ। जानें Mrs और Miss कैटेगरी की सभी विजेताओं, Ramp Walk और आयोजकों की पूरी जानकारी।
अनन्य सोच । जयपुर के राज आंगन रिसॉर्ट में Gold Events और Beti Foundation Club के तत्वावधान में "Stakewalk Miss & Mrs India International 2026" का Grand Finale भव्य रूप से संपन्न हुआ। देशभर से आए प्रतिभागियों ने इसमें अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और Ramp Walk का प्रदर्शन किया।
Mrs और Miss कैटेगरी की विजेता
Mrs कैटेगरी में सोनाली राठौर ने Mrs India International 2026 का खिताब जीता, जबकि ईशा श्रीवास्तव Mrs India 2026 बनीं। Miss कैटेगरी में डॉ. सुमन कुमावत को Miss India International 2026 और जानवी राठौर को Miss India 2026 चुना गया।
देशभर से 50 Models, Finale में 30 का Ramp Walk
आयोजक राज शर्मा और राहुल शर्मा के अनुसार, प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 50 Models ने भाग लिया। इनमें से चयनित 30 Models ने Grand Finale में Ramp Walk किया। प्रतिभागियों को सुंदरता के साथ व्यक्तित्व, प्रतिभा और आत्मविश्वास के आधार पर परखा गया। शो में अलग-अलग Designers के Collections भी पेश किए गए, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा।
Fashion, Glamour और Women Empowerment का संगम
कार्यक्रम में Fashion, Glamour और Women Empowerment का अनोखा मेल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, इस Pageant का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को National और International स्तर पर दिखा सकें।