Statistics Officer Competitive Exam 2023: सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2023 का पाठ्यक्रम जारी

Sep 14, 2023 - 11:38
Sep 15, 2023 - 12:27
 0
Ananya soch: Statistics Officer Competitive Exam 2023
अनन्य सोच। Statistics Officer Competitive Exam 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission)  द्वारा सांख्यिकी अधिकारी आयोजना (statistics officer planning) (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2023 का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा 11 सितंबर 2023 को सांख्यिकी अधिकारी के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2023 से शुरू होगी. अंतिम दिनांक 14 अक्टूबर 2023 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन अवश्य करें.