Three Digit Number Backlog: थ्री डिजिट नंबर बैकलॉग घोटाला: जयपुर, सीकर और झुंझुनूं में 2 दर्जन से अधिक कार्मिकों को 16 CCA के तहत चार्जशीट
Ananya soch: Three Digit Number Backlog
अनन्य सोच। Rajasthan Government Action: परिवहन विभाग (Transport Department Rajasthan) में थ्री डिजिट नंबरों के बैकलॉग प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए (Jaipur Sikar Jhunjhunu News) जयपुर, सीकर और झुंझुनूं जिलों में पदस्थापित दो दर्जन से अधिक कार्मिकों को (16 CCA Chargesheet)16 सीसीए नियमों के तहत चार्जशीट जारी की गई है. आरोप है कि संबंधित कार्मिकों ने निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए थ्री डिजिट नंबरों को गलत तरीके से बैकलॉग में डाला, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली और राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि कुछ कार्मिकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया और पारदर्शिता में कमी बरती गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह कठोर कदम उठाया गया है. विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या नियमों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संबंधित कार्मिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा. जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी. परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाएगा.