आईएचसीएल और क्लार्क्स ग्रुप की ऐतिहासिक साझेदारी

आईएचसीएल और क्लार्क्स ग्रुप की ऐतिहासिक साझेदारी

Ananya soch: Historic partnership of IHCL and Clarks Group

अनन्य सोच। भारत की अग्रणी हॉस्पिटैलिटी कंपनी Indian Hotels Company Limited (IHCL) ने Clarks Group of Hotels के साथ एक महत्वपूर्ण सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इस साझेदारी के तहत आगरा, जयपुर, खजुराहो और लखनऊ स्थित चार क्लार्क्स होटलों का विपणन आईएचसीएल के ‘सेलेक्शंस’ ब्रांड के अंतर्गत किया जाएगा. यह कदम भारतीय आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है. 

IHCL के एमडी एवं सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा कि क्लार्क्स के साथ यह सहयोग भारत के प्रमुख ऐतिहासिक शहरों में यात्रियों को और भी समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा. उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया. 

क्लार्क्स ग्रुप के ज्वाइंट एमडी  अपूर्व कुमार और  रूपक गुप्ता ने इस समझौते को भारतीय पर्यटन के भविष्य को मजबूती देने वाली ऐतिहासिक पहल बताया. उन्होंने कहा कि यह साझेदारी न केवल दो समृद्ध विरासतों का संगम है, बल्कि पर्यटन अवसंरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रतिबद्धता भी है. 

इस सहयोग से क्लार्क्स ग्रुप की चार प्रतिष्ठित प्रॉपर्टीज़ – होटल क्लार्क्स शिराज (आगरा), क्लार्क्स आमेर (जयपुर), क्लार्क्स खजुराहो और क्लार्क्स अवध (लखनऊ) – को वैश्विक मार्केटिंग नेटवर्क का लाभ मिलेगा। ये होटल अपनी भव्यता, वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाने जाते हैं तथा यात्रियों को अनोखे अनुभव प्रदान करते हैं. 

यह समझौता न केवल भारतीय आतिथ्य की परंपरा को सम्मान देता है बल्कि नवाचार को भी अपनाते हुए पर्यटन उद्योग को नई दिशा प्रदान करेगा.