मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की मॉडल्स का हुआ प्री-होली शूट

मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की मॉडल्स का हुआ प्री-होली शूट

Ananya soch: Pre-Holi shoot of Miss and Mrs. India Glam models

अनन्य सोच । Pre-Holi shoot news: होली का त्योहार रंगों, उमंग और खुशियों का प्रतीक है, और इसी उत्साह को नारी शक्ति के सम्मान के साथ जोड़ते हुए नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम द्वारा एक विशेष प्री-होली शूट का आयोजन किया गया. यह भव्य आयोजन वैशाली नगर स्थित फोमो किचन एंड लॉन्ज में संपन्न हुआ, जहां रंगों की छटा और आत्मविश्वास की चमक देखने को मिली. इस दौरान इंडिया ग्लैम की मॉडल्स ने स्टाइलिश पोज देकर होली खेलते हुए सेलिब्रेशन किया.

इस अवसर पर इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सौंदर्य, गरिमा और शक्ति को सम्मानित करना है. साथ ही, यह संदेश देना है कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का भी पर्व है. इस खास प्री-होली शूट में मॉडल्स ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक रंगों को अपनाया और एकता व अखंडता का संदेश दिया. होली के इस उल्लासमय माहौल में नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त रूप से सामने लाने का प्रयास किया गया.

इस अवसर पर इंडिया ग्लैम की सीईओ कीर्ति टांक, मैनेजमेंट हेड श्याम गुप्ता, मंदाकिनी साड़ीज से किशन जोगानी और प्रशांत पोद्दार, एसकेजे ज्वेलर्स से संजय जोशी, बैराला ग्रुप से भगवान निठारवाल उपस्थित रहे.

यह मॉडल्स रहीं मौजूद :- 
मिस इंडिया ग्लैम 2025 तन्नू सोलंकी, मिस इंडिया ग्लैम वर्ल्ड 2025 ख्वाहिश नायक, मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 पायल प्रजापत, मिस इंडिया ग्लैम फर्स्ट रनरअप 2025 समीक्षा सांबयाल, मिस इंडिया ग्लैम ब्रांड एंबेसडर सौम्या गुप्ता, मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2024 सुष्मिता पुरी, मिस इंडिया ग्लैम फैशन आइकन 2023 हीना शर्मा, मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 पूनम गिदवानी, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2023 अंजू यादव,  मिसेज इंडिया ग्लैम 2023 सुमन ब्यादवाल, मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 फर्स्ट रनरअप सिद्धि शर्मा, मिस इंडिया ग्लैम राइजिंग स्टार 2025 हीना नमवानी, मिस इंडिया ग्लैम विवशीयस 2025 नेहा प्रजापति, मिस इंडिया ग्लैम राइजिंग स्टार 2025 राजनंदनी राजावत, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2025 टीना माहेश्वरी, मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 फर्स्ट रनरअप प्रियंका जोटरीवाल, मिस इंडिया ग्लैम 2023 रनर अप अंकिता राठौर इस फोटोशूट में मौजूद रहीं.