50 के करीब अलग अलग तरह की विधा में बने चित्र आकर्षण का केंद्र

Apr 21, 2023 - 07:04
Apr 23, 2023 - 10:51
 0
50 के करीब अलग अलग तरह की विधा में बने चित्र आकर्षण का केंद्र

अनन्य सोच, जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान सरकार एवं राजस्थान ललित कला अकादमी के संयुक्त आयोजन में हवामहल के प्रथम चौक स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में 50 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। अकादमी अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने बताया कि इस प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावान चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। विभाग के निदेशक महेंद्र खडगावत ने प्रदर्शनी की सराहना की। इस प्रदर्शनी के क्यूरेटर अमित हारित ने बताया कि पिछले 2 दिन में इस प्रदर्शनी को कलाप्रेमियों और दर्शकों ने बहुत सराहा है। एक कला दीर्घा में 50 के करीब अलग अलग तरह की विधा में बने चित्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वीरेंद्र बन्नू, मानवेंद्र सिंह, शिवानी सिंह, दुर्गेश अटल, महेश राज, रवि योगी, कृष्ण कुंडारा, सुमन जोशी,ज्योत्सना शुक्ला सरीखे  चित्रकारों के चित्र यहां प्रदर्शित हैं। क्यूरेटर अमित हारित ने बताया कि 125 कलाकारों ने इस प्रदर्शनी के लिए चित्र भेजे थे, जिनमें से 50 कलाकारों के चित्रों का चयन किया गया है।