बाबूलाल ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Nov 25, 2023 - 18:42
Nov 26, 2023 - 18:51
 0
बाबूलाल ने दी मनमोहक प्रस्तुति

अनन्य सोच। Net theat: नेट थिएट (Net theat) कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को रेनवाल फागी के प्रसिद्ध भजन गायक बाबूलाल भाट ने भजन प्रस्तुति दी. गायक कार बाबूलाल भाट ने राम और तुलसीदास रचित भजन हरि सुमरो रे मन मेरा, जासे जन्म सफल हो तेरा, मेरी भी सुनो नाथ जैसे सबको कष्ट निवारो, हे गोविंद गोपाला है नटवर नंदलाला और अंत में मेरे घर आने में देर क्यों करी नारायण हरि नारायण हरि... जैसे भजनों की प्रस्तुति दी. इनके साथ तबले पर प्रियांश भार्गव ने असरदार संगतकर इस संध्या को भक्तिमय बना दिया.