Christmas cake mixing: लिजर इन होटल ग्रैंड चाणक्य में हुई क्रिसमस केक मिक्सिंग

Christmas cake mixing: खास आकर्षण मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया-2021 मिताली कौर रहीं

Nov 27, 2023 - 19:26
Nov 28, 2023 - 17:35
 0
Christmas cake mixing: लिजर इन होटल ग्रैंड चाणक्य में हुई क्रिसमस केक मिक्सिंग

Ananya soch: Christmas cake mixing

अनन्य सोच, जयपुर।  Christmas cake mixing: क्रिसमिस थीम पर सजाए गए एमआई रोड स्थित लिजर इन होटल ग्रैंड चाणक्य (Leisure Inn Hotel Grand Chanakya) में आगामी क्रिसमस सेलिब्रेट करने के मकसद से सोमवार को हर्ष और उत्साह से केक मिक्सिंग की गई. शेफ दिनेश सती ने बताया कि केक मिक्सिंग में खासतौर से कई प्रकार के सैफ एंड हेल्दी इंग्रिडिएंट्स मिलाए गए. इनमें  बदाम, काजू, किशमिश, अखरोठ, चैरी, स्ट्राबैरी समेत अन्य पौष्टिक चीजों को मिलाया गया. केक मिक्सिंग का खास आकर्षण मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया-2021 (Miss Intercontinental India-2021) मिताली कौर रहीं. उन्होंने होटल ग्रैंड चाणक्य के जनरल मैनेजर राहुल गिल व एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट मैनेजर शान सिद्दीकी के साथ शेफ दिनेश सती के नेतृत्व में केक मिक्सिंग  में पुरसुरूर हिस्सा लिया. तमाम लोगों ने ग्लब्ज पहनकर सैफ एंड हेल्दी इंग्रिडिएंट्स मिलाए. गौरतलब है कि तकरीबन एक महीने बाद इस तैयार केक को खास मेहमानों को परोसा जाएगा.