CM Bhajanlal Sharma का Law and Order पर सख्त रुख: 1 पुलिस अधिकारी निलंबित, 6 APO, 2 को हटाया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में Law and Order की समीक्षा कर Zero Tolerance की नीति दोहराई। 1 पुलिस अधिकारी निलंबित, 6 APO और 2 को हटाया गया। त्योहारी सीजन में सख्ती के निर्देश।
अनन्य सोच। भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में हाल की आपराधिक घटनाओं और कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही व अमर्यादित व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 1 पुलिस अधिकारी को निलंबित किया गया है, 6 को APO किया गया है और 2 को हटाया गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को Law and Order की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
"कानून सबके लिए समान, अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा"
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान हमेशा से शांतिप्रिय प्रदेश रहा है और अपराधों पर Zero Tolerance जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराध को बढ़ावा देने वाले मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो और घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कार्मिकों के आचरण से पूरे विभाग की छवि प्रभावित होती है, इसलिए पुलिस का व्यवहार ऐसा हो कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे।
माफियाओं पर शिकंजा, Mining और Land Disputes की जिलेवार सूची
मुख्यमंत्री ने खनन एवं भूमि से जुड़े विवादों की जिलेवार विस्तृत सूची तैयार करने और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफियाओं के खिलाफ सरकार किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी। आपराधिक घटनाओं और पुलिस आचरण से जुड़े प्रकरणों की गहन समीक्षा के निर्देश भी दिए गए।
त्योहारी सीजन और Women Safety पर फोकस
त्योहारी सीजन को देखते हुए कानून एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर छोटी घटना पर संबंधित अधिकारी संज्ञान लें, ताकि बड़ी घटनाओं को रोका जा सके, और रेंज-जिलों में नियमित समीक्षा करें। महिला सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स के सुचारू संचालन और स्कूल-कॉलेजों में उनके इंटरेक्शन सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।