Safai Karmchari Recruitment 2026: संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के Online Application की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 अक्टूबर तक मौका
अनन्य सोच । स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए Online Application की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अब इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
183 नगरीय निकायों में 24,752 पद
राज्य की 183 नगरीय निकायों में राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022 और उसके संशोधित नियमों के तहत 24,752 रिक्त पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इसके लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 दिनांक 27 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।
पहले क्या थी Application Schedule
विज्ञापन के तहत अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 की गई थी। अब संशोधित आदेश के अनुसार इसे 13 अक्टूबर से आगे बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।
विभाग की अपील
स्वायत्त शासन विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।