जनगणना–2027: जयपुर में प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल प्रणाली से होगा मकान गणना कार्य

Feb 11, 2026 - 09:09
Feb 12, 2026 - 09:27
 0
जनगणना–2027: जयपुर में प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल प्रणाली से होगा मकान गणना कार्य

 Ananya soch: Census2027

अनन्य सोच। DigitalCensus: भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारम्भ हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया. 

डॉ. सोनी ने अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से समझने और हैंड्स-ऑन अभ्यास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. संयुक्त निदेशक श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रबंधन पोर्टल एवं मोबाइल एप के जरिए संपन्न होगी. 

स्व-गणना 1 मई से 15 मई तक तथा फील्ड कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाएगा. अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल पर त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.