Rajasthan में Jio का जलवा बरकरार! जून में जोड़े सबसे ज्यादा Mobile Users, 5G FWA मार्केट पर भी 70% कब्जा

राजस्थान के Telecom Market में Reliance Jio ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। जून महीने के आंकड़े बताते हैं कि आखिर क्यों Jio राज्य के करोड़ों ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, पूरी खबर में जानिए।

Aug 1, 2026 - 19:15
Aug 1, 2026 - 19:20
 0
Rajasthan में Jio का जलवा बरकरार! जून में जोड़े सबसे ज्यादा Mobile Users, 5G FWA मार्केट पर भी 70% कब्जा

अनन्य सोच। Reliance Jio ने जून 2026 में राजस्थान के Telecom Sector में सबसे ज्यादा Mobile Subscribers जोड़कर अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, Jio ने जून में 1.82 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जिसके बाद कंपनी के कुल Subscribers की संख्या बढ़कर 2.83 करोड़ हो गई। राज्य के कुल 6.85 करोड़ मोबाइल यूजर्स में Jio की Market Share अब 41.2% पहुंच गई है, जो सबसे ज्यादा है।

इस दौरान Bharti Airtel ने 62,907 नए ग्राहक जोड़कर 2.63 करोड़ का आंकड़ा छुआ, जबकि BSNL ने 32,412 नए यूजर्स के साथ 57.90 लाख ग्राहकों का आंकड़ा हासिल किया। वहीं Vodafone Idea को इस महीने झटका लगा और कंपनी ने 44,458 ग्राहक गंवाए, जिससे उसकी Subscriber संख्या घटकर 81.68 लाख रह गई।

सिर्फ Mobile ही नहीं, Home Broadband सेगमेंट में भी Jio का दबदबा कायम है। जून में 6,128 नए Wireline कनेक्शन जुड़ने से कंपनी का Market Share 43.9% तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, 5G Fixed Wireless Access (FWA) सर्विस में भी Jio ने बाजी मारी है। कंपनी ने 11,812 नए FWA ग्राहक जोड़े, जिससे राज्य के कुल 7.48 लाख 5G FWA यूजर्स में Jio की हिस्सेदारी 69.7% तक पहुंच गई।

खास बात यह है कि राजस्थान में UBR FWA Broadband सेवा देने वाली Jio इकलौती Telecom Company बनी हुई है। जून में 14,600 नए ग्राहकों के साथ इस श्रेणी में कंपनी के यूजर्स 3.39 लाख हो गए। Mobile, Wireline और Wireless Broadband तीनों सेगमेंट में लगातार बढ़त के साथ Jio ने खुद को राजस्थान की सबसे भरोसेमंद Digital Connectivity Provider साबित कर दिया है।