Mandana Workshop: जवाहर कला केन्द्र  में 13 से मांडना कार्यशाला

Dec 9, 2023 - 21:54
Dec 10, 2023 - 09:22
 0

Ananya soch: Mandana Workshop

अनन्य सोच, जयपुर। Mandana Workshop: जवाहर कला केन्द्र (Jawahar Kala Kendra) में कला संसार मधुरम के अंतर्गत मांडणा कार्यशाला (Mandana Workshop) का आयोजन किया जाएगा. 13 से 17 दिसंबर तक शिल्पग्राम में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होने वाली Mandana Workshop में नि:शुल्क प्रदेश की पारंपरिक लोक कला सीखी जा सकती है. प्रसिद्ध मांडना चित्रकार संजय सेठी प्रशिक्षक और मनोज प्रजा​पति सह प्रशिक्षक रहेंगे. इच्छुक प्रतिभागी केन्द्र के स्वागत कक्ष से आवेदन पत्र प्राप्त कर व गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है.