Meri Mati Mera Desh campaign: सांसद बोहरा ने किया पौधारोपण

Aug 22, 2023 - 08:57
Aug 23, 2023 - 08:17
 0

Ananya soch: Meri Mati Mera Desh campaign

अनन्य सोच। Meri Mati Mera Desh campaign: जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया. इस दौरान 75 पौधों के साथ पानी से भरे 75 कलश भी लगाए गए. इस कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. सांसद बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर पूरे देश में शहीदों को नमन करने के लिए चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान (Meri Mati Mera Desh campaign) के तहत आज हम यहां 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बना रहे हैं. 75 पौधों के साथ पानी से भरे हुए 75 कलश भी लगाए जा रहे हैं जिनसे बूंद बूंद करके पानी पौधों की जड़ों तक जाएगा. इससे यहां उपस्थित हमारे युवा पीढ़ी भी हमारी पारंपरिक सिंचाई पद्धति को सीखेगी.इस दौरान केंद्रीय विद्यालय-3 के प्रधानाचार्य राजेश कंठारिया, उपप्राचार्य आर. के. मीणा सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे.