Parinda campaign: पक्षियों के लिए परिंडा अभियान

May 23, 2024 - 12:47
May 24, 2024 - 08:28
 0
Parinda campaign: पक्षियों के लिए परिंडा अभियान

Ananya soch: Parinda campaign

अनन्य सोच।  Parinda campaign: डॉ राधाकृष्णन राज्य केन्द्रीय पुस्तकालय में आज सार्वजनिक पुस्तकालय दिवस के अवसर पर विभाग के निदेशक मनीष गोयल ने पुस्तकालय परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडा अभियान शुरू किया. इस अवसर पर उन्होनें बताया कि राजा राममोहन राय की जन्मतिथि पर मनाए जा रहे सार्वजनिक पुस्तकालय दिवस पर प्रदेश के सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों में विशेष परिंडा अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक पुस्तकालय में कम से कम पाँच परिंडा लगाने के निर्देश जारी किए हैं. इस अवसर पर विभाग की विशेषाधिकारी डॉ मृदुला चतुर्वेदी व उपनिदेशक डॉ रेणुका राठौड़ भी उपस्थित रही.