अब नहीं चलेगा ‘मॉडिफाइड’ वाहनों का खेल: 3 दिन की मोहलत, फिर चालान-जब्ती और सख्त कानूनी कार्रवाई; CM Bhajanlal Sharma का बड़ा संदेश

Jun 2, 2026 - 07:27
Jun 2, 2026 - 07:27
 0
अब नहीं चलेगा ‘मॉडिफाइड’ वाहनों का खेल: 3 दिन की मोहलत, फिर चालान-जब्ती और सख्त कानूनी कार्रवाई; CM Bhajanlal Sharma का बड़ा संदेश

अनन्य सोच। राजस्थान में अवैध Vehicle Modification कर मादक पदार्थों की तस्करी, अपराध और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर अब बड़ा शिकंजा कसने जा रहा है। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma की Zero Tolerance Policy के तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। वाहन स्वामियों को नियमों का पालन करने के लिए तीन दिन का अंतिम अवसर दिया गया है।

विभाग के अनुसार हाल के दिनों में ऐसे मामलों की जानकारी मिली है, जिनमें वाहनों में अवैध बदलाव कर उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया। कई वाहनों पर नियमों के विपरीत Black Film, Pressure Horn, Air Horn, Red-Blue Beacon Light, Flasher, Hooter और फर्जी अथवा अपठनीय Number Plate का उपयोग किया जा रहा है। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी गंभीर रूप से प्रभावित होती है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहन की मूल संरचना, बॉडी, चेसिस, रंग, आकार, सीटिंग क्षमता अथवा निर्माता द्वारा निर्धारित मानकों में बिना अनुमति किया गया कोई भी परिवर्तन अवैध माना जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ Challan, Vehicle Seizure और आवश्यकता पड़ने पर Driving Licence Suspension जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

अभियान के दौरान वाहनों पर लगी अनधिकृत लाल-नीली बत्तियां, हूटर और प्रेशर हॉर्न मौके पर ही हटाए जाएंगे। वहीं निर्धारित मानकों से अधिक Black Film पाए जाने पर भी सख्त कार्रवाई होगी। नियमों के विरुद्ध शब्द, चिन्ह, मोनोग्राम और स्टिकर लगाने वालों पर भी विभाग की विशेष नजर रहेगी।

इसके साथ ही High Security Registration Plate (HSRP) को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। फर्जी या अपठनीय नंबर प्लेट मिलने पर वाहन जब्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अपराधों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर प्रभावी रोक लगाना और Road Safety सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे तीन दिन के भीतर सभी खामियां दूर कर लें, क्योंकि इसके बाद शुरू होने वाला अभियान किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।