मानसून से पहले हाई अलर्ट पर राजस्थान: 15 जून से 24×7 Control Room, Flood और Waterlogging से निपटने के लिए सरकार का मेगा प्लान
राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। संभावित Flood, Heavy Rainfall, Waterlogging और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने साफ कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को पूरी तरह तैयार रहना होगा।
अनन्य सोच। राजस्थान में आगामी Monsoon Season को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सभी विभागों को समन्वित कार्ययोजना के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जून से राज्य एवं जिला स्तर के सभी Disaster Control Rooms चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। साथ ही संभावित बाढ़, जलभराव और अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों की पुनः पहचान कर वहां आवश्यक संसाधनों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
डॉ. मीणा ने कहा कि आपदा प्रबंधन की सफलता पूर्व तैयारी, समय पर चेतावनी और त्वरित राहत कार्यों पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य से Weather Watch Group का गठन किया गया है, जो मानसून की गतिविधियों और संभावित जोखिमों की लगातार निगरानी करेगा।
सरकार ने जल संसाधन विभाग को सभी बांधों, जलाशयों और एनीकटों की जांच तथा रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं को नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में पम्पसेट, जनरेटर और अन्य उपकरण उपलब्ध रखने को कहा गया है।
बैठक में SDRF, NDRF, पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। विशेष बचाव दलों के लिए नौकाएं, लाइफ जैकेट, रस्सियां और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग को 24×7 मेडिकल सहायता, दवाइयों के पर्याप्त भंडारण और Mobile Medical Teams तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ऊर्जा विभाग को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने तथा आपदा के दौरान राहत शिविरों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि पूर्व चेतावनी और मजबूत तैयारी के जरिए जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें ताकि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।