कोमा में कांस्टेबल को राहत: हाईकोर्ट ने वेतन व विशेष अवकाश देने के दिए आदेश
Ananya soch: Rajasthan High Court
अनन्य सोच। Coma Case: Rajasthan High Court ने मानवता और न्याय का महत्वपूर्ण उदाहरण पेश करते हुए कोमा में चल रहे पुलिस कांस्टेबल के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। मामला कांस्टेबल नरेंद्र सिंह से जुड़ा है, जो 22 अगस्त 2021 को ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। गंभीर सिर की चोट के कारण वे कोमा में चले गए और 85 प्रतिशत तक दिव्यांग हो गए। उनकी पत्नी शारदा कंवर ने अदालत में याचिका दायर कर वेतन और विशेष असमर्थता अवकाश की मांग की थी। लंबे समय तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर मामला अदालत पहुंचा। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि कांस्टेबल का विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकृत किया जाए और अगस्त 2021 से लंबित वेतन चार सप्ताह में जारी किया जाए।
यह फैसला न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहत है, बल्कि सरकारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी संदेश देता है।