Rajasthan Police का Mega Traffic Strike: एक दिन में 9,703 वाहनों पर कार्रवाई, Black Film से Fake Number Plate तक मचा हड़कंप

राजस्थान में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा Traffic Enforcement Drive तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। एक ही दिन में 9,703 वाहनों पर कार्रवाई कर राजस्थान पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि अब सड़क पर नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सबसे ज्यादा शिकंजा Black Film, Fake Number Plate, अवैध Hooter और Red-Blue Beacon Lights लगाने वालों पर कसा गया।

Jun 11, 2026 - 18:58
Jun 12, 2026 - 12:41
 0
Rajasthan Police का Mega Traffic Strike: एक दिन में 9,703 वाहनों पर कार्रवाई, Black Film से Fake Number Plate तक मचा हड़कंप

अनन्य सोच। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्थान पुलिस का विशेष Mega Traffic Campaign अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। पुलिस महानिदेशक Rajeev Kumar Sharma के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत दसवें दिन रिकॉर्ड स्तर पर कार्रवाई करते हुए 9,703 वाहनों के खिलाफ चालान, जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई।

DG Traffic Anil Paliwal के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान की जानकारी देते हुए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि सबसे अधिक कार्रवाई वाहनों के शीशों पर लगी अवैध Black Film के खिलाफ हुई। केवल एक दिन में ही 3,638 वाहनों पर कार्रवाई कर काली फिल्म हटवाई गई।

इसके अलावा 2,450 वाहनों में नियम विरुद्ध Number Plate और पंजीयन चिन्ह पाए गए, जबकि 1,373 वाहनों पर जाति, पद, संगठन या अन्य अनाधिकृत शब्द और प्रतीक अंकित मिले। ऐसे सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 945 वाहनों में अवैध Body Modification और संरचनात्मक बदलाव पाए गए। वहीं, सड़क पर रौब झाड़ने के लिए लगाए गए Red-Blue Beacon Lights, Flasher, Strobe Lights और Hooter वाले 800 वाहनों पर भी पुलिस का डंडा चला।

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले Pressure Horn और Air Horn के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें 497 वाहन चालक कानून के शिकंजे में आए। पुलिस ने कई हॉर्न जब्त भी किए।

यातायात विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के सख्त अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आमजन में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। डॉ. मीणा ने स्पष्ट किया कि वाहन पर अनाधिकृत लेखन, फर्जी नंबर प्लेट, काली फिल्म या अवैध हूटर-बत्ती लगाकर कानून तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं मिलेगी।

राजस्थान पुलिस का यह विशेष अभियान आने वाले दिनों में और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। ऐसे में सड़क पर निकलने से पहले वाहन चालकों के लिए नियमों की पालना करना ही सबसे सुरक्षित और समझदारी भरा विकल्प होगा।