Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में मौसम का डबल वार: 24-26 शांत, फिर 28 से आएगा तूफानी संकट—किसानों की बढ़ी चिंता

लगातार तीसरे दिन बारिश-गरज से बदला मिजाज, 29-30 मार्च और 2 अप्रैल तक भारी नुकसान की आशंका

Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में मौसम का डबल वार: 24-26 शांत, फिर 28 से आएगा तूफानी संकट—किसानों की बढ़ी चिंता

Ananya soch: Rajasthan Weather News

अनन्य सोच। Western Disturbance India: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 23 मार्च की सुबह अचानक मौसम बदल गया और कई जिलों में तेज गर्जना के साथ आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब बादलों की गरज और बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ किसानों की मेहनत पर भी असर डाला।

तीन दिन रहेगा अपेक्षाकृत शांत मौसम

(Weather Alert) मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 मार्च के बीच मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बड़ी मौसमी गतिविधि की संभावना कम है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

28 मार्च से सक्रिय होगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ

(Rain Alert Rajasthan) मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 मार्च से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।(Storm Update India) इसके प्रभाव से 28 से 31 मार्च के बीच राजस्थान के कई जिलों में आंधी, तेज बारिश और तूफान की संभावना है। खासतौर पर 29 और 30 मार्च को स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है, जबकि इसका असर 2 अप्रैल तक जारी रहने की आशंका जताई जा रही है।

फसलों पर संकट, किसानों की बढ़ी परेशानी

(Farmers Loss News) लगातार हो रही बारिश और मौसम की अनिश्चितता से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलें बर्बाद सकती हैं। अन्नदाता की महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और हवाओं ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है।सतर्क रहने की अपील

प्रशासन और मौसम विभाग ने किसानों और आमजन से अपील की है कि वे मौसम के अपडेट पर नजर रखें और जरूरी सावधानियां बरतें। विशेष रूप से खुले में रखी फसल और सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।