“अब आइडिया से इंडस्ट्री तक सिर्फ एक कदम: रीको का ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल बदलेगा युवाओं का भविष्य”

संभागीय स्तर पर तैयार सुविधाएं, कम लागत और कम समय में शुरू होगा कारोबार; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

“अब आइडिया से इंडस्ट्री तक सिर्फ एक कदम: रीको का ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल बदलेगा युवाओं का भविष्य”

अनन्य सोच। Industrial Investment Rajasthan: राजस्थान में अब उद्योग शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने जा रहा है। (RIICO Rajasthan) युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से RIICO ने ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप संभागीय स्तरों और किशनगढ़ में इस आधुनिक सुविधा के लिए भूखंडों का चयन कर लिया गया है।

यह अत्याधुनिक ‘Plug and Play' Model उद्योग लगाने की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल बनाएगा। (MSME Sector India) इसके तहत उद्यमियों को रेडी-टू-मूव स्पेस, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आवश्यक सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी, जिससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) कम समय और कम लागत में अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।

(Startup Opportunities India) राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों—सीतापुरा फेज-III, करणी औद्योगिक क्षेत्र, बोरानाडा एग्रो फूड पार्क, ब्रज औद्योगिक क्षेत्र, खोड़ा औद्योगिक क्षेत्र, IID सेंटर कलड़वास, एग्रो फूड पार्क रानपुर और आईटी पार्क माकड़वाली में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

इन भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए 15 वर्षों के रेंटल बेसिस पर किया जाएगा, जिसे बाद में 10 वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा। किराये की शुरुआती दर संबंधित औद्योगिक क्षेत्र की प्रचलित दर का 5% प्रति वर्ष प्रति वर्गमीटर होगी, जिसमें हर साल 5% की वृद्धि निर्धारित की गई है।

रीको पहले ही जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स के तहत 14 रेडी मॉड्यूल्स का आवंटन कर चुका है। वहीं बालोतरा के बोरावास कलावा क्षेत्र में 7.10 करोड़ रुपये की लागत से प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड्स का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, साथ ही अतिरिक्त शेड्स के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है।

रीको की यह पहल न केवल उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाएगी, बल्कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।