समानता की दौड़ में डिजिटल सुरक्षा का संदेश: ‘रन फॉर इक्वालिटी’ मैराथन का पोस्टर लॉन्च

समानता की दौड़ में डिजिटल सुरक्षा का संदेश: ‘रन फॉर इक्वालिटी’ मैराथन का पोस्टर लॉन्च

Ananya soch: Run for Equality Marathon

अनन्य सोच। Digital Awareness India: भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली “रन फॉर इक्वालिटी” मैराथन (7वां संस्करण) का पोस्टर आज उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा लोकार्पित किया गया। (Ambedkar Jayanti Event) यह आयोजन एकता नव निर्माण ट्रस्ट द्वारा समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है।

इस बार थीम: साइबर क्राइम अवेयरनेस

इस वर्ष मैराथन की थीम “साइबर क्राइम अवेयरनेस” रखी गई है, जिसका उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

Cyberthon: तकनीक और दौड़ का अनोखा संगम

(Cyberthon Jaipur) इस बार का मुख्य आकर्षण “Cyberthon – A Step Towards a Cyber Safe World” रहेगा। यह नियोन थीम आधारित अनोखा आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागी दौड़ के साथ साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का अनुभव करेंगे।

Cyberthon” को एक इंटरैक्टिव यात्रा के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें डार्क वेब जोन, फिशिंग ट्रैप जोन, ओटीपी वॉल्ट चैलेंज और साइबर एस्केप जोन जैसे विशेष क्षेत्र शामिल होंगे। इन माध्यमों से लोगों को ओटीपी सुरक्षा, क्यूआर फ्रॉड और मजबूत पासवर्ड जैसे विषयों की जानकारी रोचक ढंग से दी जाएगी।

हर वर्ग के लिए मौका, शानदार पुरस्कार

(Jaipur Marathon) प्रतिभागियों के लिए 5 किमी, 10 किमी और 21.1 किमी (हाफ मैराथन) की श्रेणियां रखी गई हैं। विजेताओं को “Cyber Warrior Award”, “Best Hacker Solver Team” और “Fastest Runner” जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे।

संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

Catch the Scam Before It Catches You” के संदेश के साथ यह आयोजन केवल दौड़ नहीं, बल्कि जागरूकता का अभियान है, जो समानता के साथ डिजिटल सुरक्षा का भी संदेश देता है।