Shilpkari Festive Edit 2026 का जयपुर में शुभारंभ: Handloom, Handicraft, Food और Dandiya का एक मंच

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिल्पकारी के तीन दिवसीय Festive Edit 2026 का शुभारंभ हुआ। 15 अक्टूबर तक Handloom, Handicraft, Jewellery, Food और Live Music का आनंद मिलेगा।

Oct 13, 2026 - 22:30
Oct 13, 2026 - 22:32
 0
Shilpkari Festive Edit 2026 का जयपुर में शुभारंभ: Handloom, Handicraft, Food और Dandiya का एक मंच

अनन्य सोच । भारतीय Handloom और Handicraft की परंपराओं को बढ़ावा देने वाले मंच शिल्पकारी के तीन दिवसीय 'फेस्टिव एडिट 2026' का मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम के म्यूजियम हॉल में शुभारंभ हुआ। राजस्थान सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव शुचि त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया। इटरनल अस्पताल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मंजू शर्मा और डिजाइनर-उद्यमी स्वाति उबरोई विशिष्ट अतिथि रहीं। निर्मला सेवानी ने मंत्रोच्चारण के साथ शुरुआत की। एग्जीबिशन 15 अक्टूबर तक रोज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

शिल्पकारों और Urban Customers के बीच कड़ी

शुचि त्यागी ने कहा कि यह आयोजन शिल्पकारों और शहरी ग्राहकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां एक ही छत के नीचे देशभर की बुनाई और कढ़ाई की परंपराओं को मंच मिलता है। उन्होंने पारंपरिक शिल्प को जीवित रखने के लिए ऐसे प्रयासों को जरूरी बताया। शिल्पकारी की संस्थापक शिल्पी भार्गव के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य भारतीय शिल्प को उसकी कहानियों के साथ सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाना है। इस वर्ष शिल्पकारी अपने चार वर्ष भी पूरे कर रहा है।

देशभर की Craft Traditions एक जगह

प्रदर्शनी में भुजोड़ी, चंदेरी, माहेश्वरी, बांधनी, पटोला, बनारसी, अजरख, चिकनकारी, फुलकारी, कांथा, मधुबनी, कलमकारी और ओडिशा इकत जैसे Textiles प्रदर्शित हैं। इसके अलावा बस्तर आर्ट, बांस शिल्प, हैंड-पेंटेड सिल्क, खादी, दरी, कॉपर बेल्स और अफगान ज्वैलरी भी उपलब्ध हैं। Festive Fashion, Jewellery और Home Decor के विकल्प भी यहां मौजूद हैं।

Food Festival, Dandiya और Live Music का आकर्षण

खरीदारी के साथ आयोजन को उत्सवी अनुभव देने के लिए एक शाम डांडिया और दो शाम Live Music Performance होंगी। क्यूरेटेड Food Festival में 90 बटा 3, बर्गर फार्म, प्रोजेक्ट भटूरा, रोस्टवे, मनीषा'ज ड्रीमरी, किंग्स कुल्फी और फूडआउल जैसे जयपुर के फूड ब्रांड्स शामिल हैं।